सभी लेखों पर वापस जाओ अपने रसोईघर को कॉकरोच मुक्त रखने के आसान तरीके

अपने रसोईघर को कॉकरोच मुक्त रखने के आसान तरीके

अपने रसोईघर की ज़मीन पर कॉकरोच को मंडराता देखने से ज़्यादा परेशानी वाली बात और कुछ नहीं होगी। कॉकरोच सबसे तेज़ी से फ़ैलने वाले कीडें होते हैं, आपको अपने रसोईघर को इनसे छुटकारा दिलाने के लिए बस कुछ मामूली सावधानियाँ बरतनी हैं। यहाँ इसके लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं

अपने रसोईघर में मौजूद दरारों और छेदों पर निगाह रखें:

ज़्यादातर कॉकरोच अंधेरे कोनों में छुपे होते हैं। ज़मीन में पड़ी दरारों और अपने रसोईघर के हर कोने पर ध्यान दें। यहाँ कॉकरोच सबसे ज़्यादा छुपते हैं। अपने रसोईघर की सभी सतहों का ध्यान से मुआयना करें और सुनिश्चित करें कि आपने सभी दरारें और छेद अच्छी तरह से बंद कर दिए हैं।

खाने को बाहर, बिना ढके कभी न छोड़ें:

ये बहुत स्वाभाविक सी बात लगती है और हम अक्सर बर्तनों को खुला छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनके खाने-पीने के बर्तनों की वजह से भी कॉकरोच घर में आ सकते हैं। सुनिश्चित करें कि रात को सोने से पहले आपने इन बर्तनों को अच्छी तरह से ढक दिया है।

ढक्कन वाले कचरे के डिब्बे का इस्तेमाल करें:

कचरे के ढेर के आसपास कॉकरोच होने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है। भले ही आपका कचरे का डिब्बा किसी बंद जगह में रखा हो, फिर भी उसका ढक्कन लगाना कभी न भूलें। अगर ये किसी नाली या किसी तरह के पाइप के पास रखा हो तो इसे ढकना और भी ज़रूरी हो जाता है।

जूठे बर्तनों को सिंक में न छोड़ें:

खाने के बाद जूठे बर्तनों को तुरंत धोना सबसे अच्छा होता है, भले ही आप उन्हें खाने के तुरंत बाद न धोएँ लेकिन गंदे बर्तनों को पूरी रात सिंक में छोड़ने से बचें। अपने घर को साफ़ और स्वच्छ रखें और रात को सोने से पहले अपना सिंक और रसोईघर अच्छी तरह साफ़ करें।

अपने फ़र्श को डिसइनफेक्ट करें – रोज़ाना:

मेहमान, पालतू जानवर, बच्चे और यहाँ तक कि परिवार के अन्य सदस्य के साथ भी घर और रसोईघर के फ़र्श पर बाहर की धूल, मैल और कचरा आ सकता है जिससे कॉकरोच पनपते हैं। इसलिए ये ज़रूरी है कि आप अपने रसोईघर का फ़र्श रोज़ाना डिसइनफेक्ट करें और कॉकरोचों को दूर रखें।

अपने रसोईघर में पूरे महीने की सफ़ाई के लिए लाल हिट का इस्तेमाल करें। इसका गहराई तक पहुँचने वाला नोज़ल छुपे हुए कॉकरोचों को भी मार गिराता है।

संबंधित उत्पादों का पता लगाएं

hit-chalk
hit-anti-roach-gel
lal-hit
सही तरीके से

अपने घर को कीडों से मुक्त रखने की युक्तियां और तरीकें!

  • डेंगी
  • चिकुनगुनिया
  • मलेरिया
  • कॉकरोच
  • मासिक रसोई की सफाई
  • चूहा