सभी लेखों पर वापस जाओ डेंगी के कारण और लक्षण

डेंगी के कारण और लक्षण

1. कारण

डेंगी वायरस मच्छरों से फैलता है, मुख्यतः ऐडीस इजिप्ती से। ये मच्छर सुबह सुबह में और देर रात काटते हैं। एक बार मे काटने से ही इनफ़ैक्शन हो सकता है।!

मेडिकल रिकॉर्ड से पता चला है कि डेंगी बुखार 1779 से पूर्व के आसपास की बिमारी है। हालांकि इसके कारण और इस बिमारी के फैलने से संबंधित विवरणों का पता 20 सदी में चला है।

2. लक्षण

यह देखा गया है कि डेंगी बुखार उचित चिकित्सा देखभाल द्वारा उपचार योग्य है, लेकिन यदि इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण हैं कि डेंगी के लक्षणों के बारे में जानकारी हो ताकि इसकी पहचान प्रारंभिक तौर पर हो सकें। आइए ऐसे कुछ लक्षणों को देखें जो डेंगी को इंगित करते हैं:

डेंगी से पीड़ित लोगों में सामान्यतः निम्न लक्षण देखे जा सकते हैं:

1. तेज़ बुखार
2. सरदर्द
3. उल्टी
4. मांपेशियों तथा हड्डियों में दर्द
5. त्वचा पर रैशेस

हालांकि ये लक्षण डेंगी की ओर इशारा कर भी सकते हैं और नहीं भी, इसलिए इस बात की सलाह दी जाती है कि इनमें से एक या अधिक लक्षणों का अनुभव होने पर जांच करवा लें। हालांकि ये बिमारी के प्रारंभिक लक्षण होते हैं। कभी कभी लोग इन बातों को नज़रअंदाज़ करते हैं और ऐसा करने से डेंगी के गंभीर रूप विकसित हो जाते हैं, जिनके निम्न लक्षण होते हैं:

1. रक्तस्त्राव
2. ब्लड प्लेटलेट्स का स्तर कम होना
3. ब्लड प्लाज़मा लिकेज
4. ब्लड प्रैशर कम होना।

हर किसी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि डेंगी एक खतरनाक बिमारी है प्रारंभिक लक्षणों पर ही तत्काल चिकित्सा परामर्श लेना चाहिए| उपाय करने से सावधानी बरतना हमेशा बेहतर होता है।

संबंधित उत्पादों का पता लगाएं

kala-hit
hit-anti-mosquito-racquet
सही तरीके से

अपने घर को कीडों से मुक्त रखने की युक्तियां और तरीकें!

  • डेंगी
  • चिकुनगुनिया
  • मलेरिया
  • कॉकरोच
  • मासिक रसोई की सफाई
  • चूहा